
Saran News। मढ़ौरा का अखिलेश्वरी आई हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना के तहत क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसी कड़ी में, लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में ‘क्रूर सिंह’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा के चचेरे भाई जगरनाथ मिश्रा ने इस अस्पताल में अपनी आँख का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया है।
सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड के कोल्हुआ निवासी जगरनाथ मिश्रा सोमवार को अपनी आँख की फॉलो-अप जाँच के लिए अस्पताल पहुँचे थे। डॉक्टरों द्वारा की गई जाँच में उनकी आँख की स्थिति पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य पाई गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता से मुलाकात की और अपने अभिनेता भाई अखिलेन्द्र मिश्रा का हवाला देते हुए बताया कि उनके कई परिचितों का इस अस्पताल में पहले भी सफल इलाज हो चुका है।

आयुष्मान कार्ड लाभुक जगरनाथ मिश्रा के साथ डॉ. चंदन गुप्ता
जगरनाथ मिश्रा ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली निःशुल्क सेवाओं पर पूर्ण संतोष जताया है। मढ़ौरा स्थित यह नेत्र चिकित्सा केंद्र आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय और दूर-दराज के मरीजों को लगातार राहत प्रदान कर रहा है।




Recent Comments