Saran News ।
पानापुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में प्रत्येक दिन रॉल कॉल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पानापुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में रॉल कॉल का आयोजन किया गया। रॉल कॉल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही ड्यूटी एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति तत्पर और जिम्मेदार रहने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव सजग रहने को कहा। रॉल कॉल के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।




Recent Comments