सिवान :सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक
सिवान : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को अपराह्न 1 बजे से जिला कार्यकारिणी समिति सर्व शिक्षा अभियान की बैठक जिलाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षापोरांत संतुष्टि की गई। समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017 के व्यय की संबंधित समावेशी कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्श कार्यक्रम को संचालन स्वीकृति एवं विद्यालय से बाहर के बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण (आवासीय) संचालन की अनुमति दी गई। कार्यकारिणी समिति द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तरवारा का संचालन स्वयंसेवी संस्था से वापस लेकर विद्यालय शिक्षा समिति को प्रदान करने पर स्वीकृति दी गई। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बसंतपुर के बच्चों का पठन-पाठन कार्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी बसंतपुर में संबंध करने के स्वीकृति दी गई।
बता दें कि इस कार्यकारिणी में 25 सदस्यीय कमेटी होती है, जिसके अध्यक्ष डीएम होते हैं। बैठक में डीडीसी विधुभूषण चौधरी, निदेशक डीआरडीए रंजन कुमार चौहान, सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा, डीपीओ आईसीडीएस राजकुमार यादव, डीपीआरओ संदीप कुमार, डीपीओ एसएसए समर बहादुर सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि रितेश कुमार, शिक्षाविद वीरेंद्र प्रसाद, सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
——————-