सिवान के विकास को नहीं होने दूंगा अवरूद्ध : अजय सिंह

पटना(अनूप नारायण सिंह) :
सिवान के विकास को नहीं होने दूंगा अवरूद्ध. सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में सिवान में हो रहे हैं विकास के कार्य सांसद कविता सिंह पूरी तरह से है सजग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिपाही के रूप में न्याय के साथ विकास के वादे को पूरा करने के लिए लगे हैं, तत्पर है। जनतंत्र में जनता ही मालिक है जनता ने फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। जनता का आदेश हर हाल में सिर माथे पर किसी से कोई मनभेद नहीं। राजनीति में कोई विरोधी नहीं विचारों की लड़ाई है कुछ लोग अफवाह फैला कर हीरो बनना चाहते हैं। उनके प्रति भी रखते हैं सहानुभूति यह कहना है सिवान से जदयू सांसद कविता सिंह के पति व सह जदयू नेता अजय कुमार सिंह का। दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में पराजय के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भी दरौंदा की जनता के साथ उनका वही प्रेम स्नेह है और आजीवन बना रहेगा। कुछ गलतफहमी ,कुछ मिथ्या प्रचार था फिर भी दरौंदा समेत सिवान की महान जनता ने उनकी पत्नी को देश के सबसे बड़े महापंचायत में भेजने का काम किया है उसका क़र्ज़ आजीवन नहीं उतार सकता । लोकतंत्र में हार-जीत चलता रहता है ।आज भी खुद को सिवान की दलोदा की जनता का सेवक मानते हैं आज भी सप्ताह में दो दिन जनता के दरबार में जाते हैं लोगों की समस्याएं सुनते हैं किसी से कोई वैर नहीं है जो लोग उनके बारे में अफवाहें फैला रहे हैं जनता ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।