बिदुपुर मेंं महंगाई को लेकर भारत बंद रहा असरदार

बिदुपुर (वैशाली): बिदुपुर बाजार गांधी चौक के निकट सुबह से ही राजद,कांग्रेस,जाप एवम वामदलों के कार्यकर्ताओ द्वारा बैरिकेटिंग कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया,जिसके कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गये।

स्थानीय राजद नेता, कांग्रेस और जाप ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मूल्य बृद्धि को लेकर और राफेल सौदा में हो रहे देश के सबसे बड़ा घोटाला के विरोध में राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा राफेल सौदा जो 500 करोड़ की थी उसे केंद्र की मोदी सरकार 1600 करोड़ में सौदा किया जिसमें बहुत बरे घोटाला हो रही है। वही जाप कार्यकता राजा यादव ने बताया कि देश की जनता सरकार को टेक्स दे रही है और आम जनता को लगातार ठगा जा रहा है।जो वादा करके मोदी सरकार केंद्र में आई थी वो सब झूठा साबित हो रही है और ये सरकार सिर्फ जुमलों पर चल रही है।छात्रों को हर साल 2 करोड़ रोजगार की बात कही थी जो पूरी तरह छलावा साबित हुई।छात्रों की समयस्या से जब रु बरु हुए तो छात्रों ने बताया सभी वेकैंसी के फॉर्म के दाम बढा दिया है जो 100 रुपये फॉर्म का चार्ज था उसको 400,500 कर दिया गया हैऔर छात्रों की online परीक्षा का भी सेंटर दे दिया जाता है।पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोतरी को लेकर भारत बंद के दौरान पूरा वैशाली का यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हैं। इस दौरान राजद नेता देवराज सिंह, अजय कुमार,उदय सिंह, शेखर कुमार,पिंटु कुमार,जाप के राजा यादव,अजित कुमार,गुड्डू कुमार,भोला यादव रूपक समेत सैकड़ों की संख्या में कई पार्टी के नेता उपस्थित थे।




Recent Comments