शर्ट सर्किट से मकान में लगी आग,पांच लाख रुपये की नुकसान

◆स्थानीय लोगो की मदद से आग पर पाया गया काबू

परवेज अख्तर/सीवान. नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर बड़ी तकिया वार्ड 8 के समीप एक मकान में शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी जिस कारण घर में रखा सामान जल कर खाक हो गया. इस घटना में मकान मालिक इजहार हुसैन के पुत्र अरशद ने बताया कि हमलोग दुकान ओर थे व कुछ परिजन घर पर थे. तब तक देर संध्या शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गयी.अभी हमलोग कुछ समझ पाते कि समान धु धु कर जलने लगा.जिसके बाद घर के परीजनो ने चिलाना शुरू कर दिया.तब तक स्थानीय लोग की जमावड़ा लग गयी. तभी हमलोगों की आग की सूचना मिली हमलोग दुकान बंद कर घर पहुँचे.स्थानीय लोगो के काफी मस्कत करने पर लगभग एक घण्टे बाद आग पर काबू पर तो काबू पा ली गयी .लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गयी.अरशद द्वारा आग लगी में जल समान की कीमत पांच लाख रुपये आंकी जा रही थी.सुचना पर स्थानीय थाना ग्घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच में जुट गयी.