सिवान के कैसर को मिली दो विषयों का कमान, 22 वर्षो से काबिज है जदूय में
#पार्टी के खेमे में है खुशी की लहर

#प्रवेज़ अख्तर/सिवान
बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह सिवान जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर को ” सामाजिक सरोकार “एवम “कानून का राज” जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों का कमान सौंपकर सिवान जिला के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है।उक्त कमान पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बिहार स्तरीय “मास्टर ट्रेनर ” प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश पार्टी के प्रवक्ता श्री नीरज कुमार एवम राष्ट्रीय महासचिव सह संसदीय दल के नेता श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से सौंपने का काम किया है।यहाँ बतादें दें कि श्री कैसर के द्वारा बिगत 22 वर्षो से निष्ठा पूर्वक जिला स्तरीय पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित होकर सराहनीय कार्य किया है अब उन्हें प्रदेश स्तरीय जिम्मेवारी सौंपे जाने पर सिवान जदयू के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।नई जिम्मेवारी मिलने के बाद सिवान लौटने पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि जिस आशा एवम बिश्वास के साथ पार्टी आलाकमान ने मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है मैं उस बिश्वास को टूटने नही दूँगा।दूसरी ओर उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से अपने दायित्यों का निर्वहन कर सम्पूर्ण जिले के गाँव -गाँव तक जाकर सरकार के उपलब्धियों ,पार्टी की बिचार धारा एवम मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ अभियान को और गति प्रदान करने का काम करूँगा।उधर खुशी का इजहार करने वालों में जदयू के जीरादेई विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा, बड़हरिया विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह,महाराजगंज विधायक श्री हेम नारायण साह, जदूय के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व पार्टी प्रवक्ता निकेश चन्द्र तिवारी,महादलित जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह,पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो ,अब्दुल करीम रिज़वी ,सुशील गुप्ता प्रमोद साह, रंजीत यादव रविंद्र प्रसाद ,अजितेश श्रीवास्तव,बिशाल कुमार,अनुराग दुबे,नाशिर खान,समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल है।