सिवान :कट्टा के बल पर युवती अगवा, तीन नामजद
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से कट्टा के बल पर एक युवती को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने बयान पर
गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार 10 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे शौच
जाने के क्रम में कमलेश राजभर, प्रेम राजभर एवं हीरा देवी ने अपहरण कर लिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी कांड दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments