सिवान :राजद पंचायत अध्यक्षों का चयन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिसवन (सिवान) : 
कचनार गांव में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से रामकुमार यादव को सिसवन तथा छोटेलाल यादव को कचनार पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला महासचिव विनय शंकर सिंह, शशिभूषण राय, राजेश्वर यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय बहादुर यादव, विजय साह आदि उपस्थित थे।