सिवान : कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बंगरा की टीम विजयी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
तरवारा (सिवान) : 
जीबी नगर थाना क्षेत्र के शिवदह मंदिर परिसर में शनिवार को महाराजगंज कबड्डी लीग की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन
 भाजपा नेता और महाराजगंज विकास मंच के संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह, शिवदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार पटेल, पूर्व मुखिया और मजहरुल हक डिग्री कॉलेज के सचिव सच्चिदानंद सिंह, सरपंच प्रेमचंद यादव, तेवथा के मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, माधोपुर के मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा, जेडी नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक बीके पंडित, नरेश मिश्र, अखिलेश्वर चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।
इस टूर्नामेंट में महाराजगंज विद्या मंदिर, तेवथा, सवान, बंगरा, डीके सारंगपुर, जलालपुर, महाराजगंज और टरवा की टीमें भाग ले 
रही हैं। उद्घाटन मैच टरवां और बंगरा के बीच खेला गया। इसमें बंगरा की टीम विजेता रही। बंगरा के अंकित कुमार मैच को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। 
मैच के संचालन में हिंदुत्वेंद्र उपाध्याय, नंदकिशोर सिंह, पवन कुमार तिवारी, रामजन्म पंडित, अनूप शर्मा, नेशार, धीरेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।