
खड़ी ट्रक में बाइक चालक ने मारा धक्का, गंभीर रूप से घायल
परवेज अख्तर/सीवान. तरवारा-सीवान मुख्य मार्ग के तरवारा हाता टोला गांव के समीप तरवारा बाजार से सीवान की तरफ जा रहे एक बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. बतादें कि उक्त ट्रक में तकनीकी खराबी आ गयी थी. इसलिए ट्रक चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा किया था. घटना शुक्रवार की रात्रि में हुयी. घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद सरकारी वाहन से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बाइक चालक के माथे पर गंभीर चोट आने की वजह से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए. घायल बाइक चालक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना के छोटका जिगना गांव निवासी जाकिर हुसैन (50) वर्ष है. परिजनों ने बताया कि वह बाइक सवार होकर किसी काम से तरवारा बाजार के तरफ गए हुए थे. उधर से घर आते में यह घटना घटित हुई है.




Recent Comments