देसी लोडेड कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मढौरा(सारण)।
गौरा ओपी क्षेत्र के हथिसार गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को लोडेड देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया I इस सम्बंध में ओपी प्रभारी मो. अकबर ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी I मंगलवार की देर रात हथिसार गांव का ही 25 वर्षीय पप्पू कुमार देसी कट्टा लहराते हुए गाली गलौज कर रहा था I सुचना पर पहुची पुलिस ने उसे हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया I मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है I




Recent Comments