सारण :बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता के लिये भोजपुरी नुक्कड़ नाटक का मंचन 

परसा-
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा का अधिकार यात्रा के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बिहार शिक्षा परियोजना सारण के निर्देश पर प्रखंड के मध्य बिद्यालय मोलनापुर में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गुप्ता के उपस्तिथि में नव भारती कला मंच सोनहो के तत्वधान में भोजपुरी नुक्कड़ नाटक हमार बेटिया नमक शीर्षक नाटक का मंचन किया गया।तथा गीत संगीत के माध्यम कलाकारों ने छात्र अभिभावक तथा शिक्षको को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्तिथ छात्रो अभिभावको ने सरकार की सराहनीय योजना में मदद करने के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ लिया।और सरकार और बेटी के सपनो को साकार करने पर पहल करने का निर्णय लिया गया।वही एचएम ने कहा कि बेटी को समाज में बोझ समझ कर उच्च शिक्षा से वंचित कर देते है।उपस्तिथ लोगो से बेटी को उच्च शिक्षा देने कम उम्र में शादी नही करने का अपील किया।कार्यक्रम में सचिव बिरेन्द्र भारती बैजनाथ सिंह नागेन्द्र ठाकुर नंदू प्रसाद डेजी देवी सबिता कुमारी रीता कुमारी आदि कलाकारों के साथ बिद्यालय के छात्र शिक्षक तथा सैकड़ो की संख्या में अभिभावक उपस्तिथ थे।