सिवान :एक ही रात तीन दुकानों का शटर तोड़ 25 हजार नगदी समेत लाखों की चोरी
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा बड़ी बाजार स्थित नूर मार्केट में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों का ताला व शटर तोड़ कर 25 हजार नगद समेत लाखों की चोरी कर ली. चोरों ने जिन दुकानों का अपना निशाना बनाया उनमें सुमन मेडिकल हॉल, शौकत इलेक्ट्रिक दुकान व जाफर राजा की किराना दुकान शामिल है. बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए को बंद कर घर चले गये. तभी अज्ञात चोरों ने घटना का अंजाम दिया. चोरों ने सुमन मेडिकल का चैनल तोड़कर 25 हजार नगद सहित लगभग एक लाख 165 हजार की महंगी दवा, शौकत इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर 80 पीस पंखा, वायर सहित लगभग 1 लाख 80 हजार का समान तथा जाफर रजा किराना दुकान से तकरीबन पंद्रह सौ नगद रुपए की चोरी की. घटना की सूचना बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दुकानदारों को दी. सूचना के पश्चात जब दुकानदार अपने-अपने दुकान पहुंचे तो दुकान की स्थिति देख हैरान रह गये. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाने के जमादार आरएन सिंह ने सभी दुकानों जायजा लिया. सामाचार लिखे जाने तक संबंधित दुकानदारों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करायी गयी थी. थानाध्यक्ष अतुल राज ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार करने व चोरी की सामान की बरामदी के लिये पुलिस संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है.
—————