सिवान :दो पक्ष आपस में भिड़े ,प्राथमिकी दर्ज
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के असाव थानाक्षेत्र के शिव सकरा बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई. जब दो पक्ष आपस में कहा सुनी करने के बाद आपस में भीड़ गये. मामला इस कदर बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच कर आवेदन दे दिया. जिसके बाद दोनों के आवेदन पर कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिश ने प्राथमिक दर्ज कर ली. इस मामले में थाना प्रभारी पशुराम सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आपस में कहा सुनी और मारपीट किये हैं. जिसमें कन्हैया प्रसाद ने आवेदन देकर सुरेश कुशवाहा पत्नी सुजाता कुशवाहा को आरोपी बनाया है. वहीं सुजाता कुशवाहा ने आवेदन देकर कन्हैया प्रसाद, जितेंदर प्रसाद और अर्चना देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है. उक्त सभी पर प्राथिमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.