पश्चिम चम्पारण :- भयानक गर्मी मे पानी के लिए तरसते ढोमाठ पंचायत वार्ड नंबर 3 के लोग

दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :- इस भयानक गर्मी मे गौनाहा प्रखंड दोमाठ पंचायत वार्ड नंबर 3 कर्माहवा टोला के जनता पीने के पानी के लिए तरस रहे है ।
प्रखंड मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर जंगल से सटे कर्माहवा टोला मे बोंरीग चापाकल न होना सबसे बड़ी समस्या है।
कर्माहवा टोला के लोगो का कहना है कि 2500 की आबादी वाले इस गाँव मे दो सोलर सिस्टम वाला बोरीग मशीन का निर्माण 22/02/2014 को कि गई लेकिन हमे जरूरत के मुताबिक पानी नही मिलता है ।
खैरवाटोला गांव के लोग बोरीग मशीन को अपने यूज के पानी के लिए इस्तेमाल किया करते है कर्माहवा टोला के लोगो को उक्त बोरीग से पानी नही भरने दिया जाता है खैरवाटोला जनता द्वारा बताया गया कि उक्त बोरीग की क्षमता काफी कम है इसलिए हमलोग पानी नही भरने देते है 
इस संबंध मे लोगो द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला जनता दरबार के ऑफिस मे अपनी समस्या को कई बार रखा गया लेकीन न ही कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई आला अधिकारी की इस गाँव पर नजर है ।
निर्माण की गई बोरीग की पानी से आधे-अधूरे लोग ही अपनी-अपनी प्यास बुझा पाते है  बाकी लोग एक किलोमीटर दूर पारसा गांव से पानी लाकर अपनी-अपनी घर के सदस्यो की प्यास बुझाने की प्रयास किया करते है । लगभग रोज पचास परिवार के एक-एक व्यक्ति पानी के लिए सुबह-शाम गैलन , तसली , बाल्टी, एवं पानी लाने वाली अन्य समान लेकर दैडते नजर आते है जिस दिन बारिश होती है उस दिन तो सारे गाँव के लोग वर्षा की पानी पीने के लिए मजबूर हो जाते है।