डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राईल के समर्थन में किसी संकोच से काम नहीं लिया है
दैनिक खोज खबर (डेस्क)
पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामाजिक और आर्थिक आयोग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करके इस्राईल पर फिलिस्तीनियों के विरुद्ध नस्लभेदी सरकार थोपने का आरोप लगाया है।
पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामाजिक और आर्थिक आयोग के सहायक रीमा ख़लफ ने कहा है कि यह पहली बार है जब राष्ट्रसंघ से संबंधित संगठन ने इस्राईल को नस्लभेदी सरकार की संज्ञा दी है।
पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामाजिक और आर्थिक आयोग इस क्षेत्र के 18 देशों की सम्मिलिति से बना है और सदस्य देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास का समर्थन इस आयोग के लक्ष्य का एक भाग है।
फिलिस्तीनी जनता के विरुद्ध जायोनी शासन की नस्लभेदी नीति के बारे में यह रिपोर्ट सदस्य देशों के आह्वान पर तैयार की गयी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ताकाल में पश्चिम एशिया के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामाजिक और आर्थिक आयोग का यह पहला कदम है और रोचक बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है युद्धोन्मादी जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन के समर्थन में किसी संकोच से नहीं लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपि के रूप में वाइट हाउस में प्रवेश करने से पहले इस्राईल का समर्थन करना आरंभ कर दिया था और व्यवहारिक रूप से दर्शा दिया कि वाशिंग्टन, फिलिस्तीनियों के विरुद्ध नस्लभेदी जायोनी शासन का मुखर समर्थक है।
डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता में आये हुए लगभग दो महीने का समय गुज़र रहा है इस अवधि में जायोनी शासन ने फिलिस्तीनी जनता पर लगभग अभूतपूर्व नीतियां थोपी हैं।