युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन
राकेश फौजदार (Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 20 मई। राजस्थान में भरतपुर जे मथुरा गेट थाना क्षेत्र की बसन्त विहार काॅलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उसके परिजनों ने इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बसन्त विहार कालोनी निवासी हीरो ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगडी़ तो उसके घर के लोगों पता चला जिस पर उन्होंने इलाज के लिए हीरो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक के विषाक्त पदार्थ के सेवन का पता नहीं चल पाया है।




Recent Comments