यूपी उपचुनाव में बीजेपी की हुई शर्मनाक हार, जमानत ज़ब्त
हसन आब्दी 
 लखनऊ 5 जुलाई। यूपी में हुए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गाजीपुर में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का सुफड़ा साफ हो गया है। इस चुनाव में भसपा और सपा ने मारी है। कासिमाबाद में भाजपा चौथे नंबर पर तो करंडा में तीसरे नंबर पर रही। 
उपचुनाव में बीजेपी की हुई करारी हार, सपा और बसपा का बोल बाला मतगणना के परिणामों के अनुसार, कासिमाबाद जिला पंचायत सीट पर बसपा प्रत्याशी रीता देवी और करंडा जिला पंचायत सीट पर सपा प्रत्याशी लाल बहादुर यादव की जीत हुई। इन दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव में हुए मतगणना  के मुताबिक, कासिमाबाद जिला पंचायत सीट से बीएसपी की प्रत्याशी रीता देवी और करंडा जिला पंचायत सीट पर एसपी प्रत्याशी लाल बहादुर यादव ने जीत हासिल की है।
रीता देवी को 7124 और भाजपा की शीला देवी को 3076 वोट मिले। पुष्पा देवी को 2522 मत और भाजपा की गुड़िया पासी को 1524 मत मिले। इस तरह बसपा प्रत्याशी रीता देवी ने भासपा प्रत्याशी शीला देवी को 4048 मतों से पराजित कर दिया।
करंडा जिला पंचायत क्षेत्र में सपा के प्रत्याशी लाल बहादुर यादव ने 5267 मत हासिल कर बसपा के हीरालाल चक्रवर्ती को 1605 मतों से पराजित कर दिया। वहीँ भाजपा के प्रत्याशी जयप्रकाश बिंद को 2848 मत मिले थे। ग्राम खजुआं में ग्राम प्रधान पद पर रमाकांत पांडेय 68 मतों से विजयी हुए।
उपचुनाव के परिणाम ने जहां बसपा और सपा को एक उम्मीद की किरण दिखाई है तो वहीँ सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए आने वाली मुसीबत का पैगाम लेकर आई है।