मरू प्रदेश के बिना विकास नहीं हो सकता – जयवीर गोदारा
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ- बीकानेर
तोलियासर 3 जून। मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा और प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित आज तोलियासर पंहुचे,तोलियासर पहुचने पर रामेश्वर सिंह राजपुरोहित ने अपने निवास पर स्वागत किया ।
जयवीर गोदारा ने रामेश्वर सिंह के निवास पर दैनिक खोज खबर से वार्ता करते बताया की प्रदेश का यह इलाका 13 जिलों का मरू प्रदेश छेत्र सदैव विकास की दौड़ में पिछड़ता रहा है क्योंकि इतने बड़े प्रदेश का समुचित विकास संभव नहीं प्रशासनिक दृष्टि हो यहा राजनेतिक सब का रवैया उदाशीन रहा है इस इलाके के विकास के प्रति और सदैव सौतेलेपन झेला है प्रदेश के यह 13 जिले मरुधरा के, अगर इस इलाके का सममुचित विकास अगर हो सकता हैं तो उसका एक मात्र तरीका मरू प्रदेश का निर्माण है , मरू प्रदेश के निर्माण से ही यहा का विकास संभव हो सकता हैं ।
प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह सरवड़ी ने कहा की मरू प्रदेश बाके मान सम्मान के लिए निर्माण के लिए लगातार आन्दोलनरत जयवीर गोदारा के नेतृत्व में अब मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा जल्दी एक जन जागृति यात्रा का आयोजन कर आम जन के साथ मरू प्रदेश की मांग को पुरजोर तरीके से केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा और मरू प्रदेश निर्माण के लिए अब जन आंदोलन का आगाज किया जायेगा ।
इस अवसर पर मरू प्रदेश निर्माण से जुड़े कई समर्थक मौजूद थे और सभी ने मरू प्रदेश के इस आन्दोलन को तन मन धन से समर्थन देने का वादा किया ।




Recent Comments