प्रमुख पर बीडीओ द्वारा किए गए हमले के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना
#परवेज अख्तर/सिवान

सिवान : सोमवार को बड़हरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और प्रखंड प्रमुख सुबुक तारा खातून के बीच बैठक के दौरान मारपीट और कथित तौर पर बीडीओ द्वारा महिला प्रमुख की पिटाई करने के विरोध में शुक्रवार को विधान पार्षद टुन्ना पांडेय की अध्यक्षता में
समाहरणालय पर धरना दिया गया। धरना के बाद मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी महेंद्र कुमार तथा एसपी नवीनचंद्र झा को सौंपा गया और बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। बैठक का संचालन दरौली के विद्या सागर बैठा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि
प्रमुख द्वारा बीडीओ से जब योजनाओं की पंजी मांगी गई तो बीडीओ आक्रोशित होकर महिला प्रमुख को थप्पड़ चला दिए। इस दौरान वहां समर्थकों के बीच मारपीट हुई एवं छुड़ाने के दौरान बीडीओ भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार जहां एक ओर महिलाओं को 50 प्रतिशत
आरक्षण देने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा महिला प्रमुख पर थप्पड़ चलाना पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस बेकसूर जनप्रतिनिधियों को फंसा रही है। धरना के माध्यम से महिला प्रमुख के साथ मारपीट करने वाले बीडीओ
को शीघ्र गिरफ्तार करने, ईर्ष्यापूवर्क प्रमुख समर्थकों पर की गई प्राथमिकी वापस लेने, विभिन्न योजनाओं में पदाधिकारियों द्वारा की जा रही लूट खसोट पर रोक लगाने,महिला जनप्रतिनिधियों को विशेष सुरक्षा तथा सम्मान देने,इस घटना की डीएम द्वारा निष्पक्ष जांच करा दोषियों के विरुद्ध
कार्रवाई करने तथा पुलिस द्वारा उठा ले गई प्रमुख के नाबालिग बच्चे को अविलंब छोड़ने आदि की मांग की। धरने पर जिला पार्षद उषा बैठा, विनोद तिवारी, सुनील प्रियदर्शी,प्रखंड प्रमुख अशोक सिंह, नबी हुसैन उर्फ बेचू भाई, बीडीसी गांधी शर्मा, रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख नसीमा खातून समेत सिसवन,सदर, पचरुखी समेत अन्य प्रखंड प्रमुख, बीडीसी,वार्ड सदस्य समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
सिवान:प्रमुख पर बीडीओ द्वारा किए गए हमले के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना




Recent Comments