सिवान :अंडर ब्रिज पास को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, अधिकारियों ने समझा बुझा कराया शांत
रिपोर्ट :परवेज अख्‍तर/सिवान

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर में ढाला नंबर 5 सी पर अंदर ग्राउंड पास बनाने को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरविंद कुमार,आरपीएफ एसआई परमेश्वर कुमार, आरपीएफ एएसआई वीरेंद्र कुमार,
जीआरपी , मुफ्फस्सिल थाना की अपने दल बल के साथ पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही दर्जनों गांव को जोड़ने वाली गेट संख्या चार को बंद कर गेट संख्या पांच सी से कुछ दिन पहले जोड़ दिया गया जिसके बाद पांच सी को अंदर ग्राउंड बनाया जा रहा है। इस ब्रिज के बनाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह ढाला से आने जाने का रास्ता है। यह सड़क छोटपुर, हसनपुरवा, मौलानगर, कलिंजरा, खालिसपुर,फतुलही, सरावें, कररआ सहित कई गांवों का मुख्य मार्ग है। ये ढाला 24 घंटे चालू रहता है। जब कचहरी ढाला पर जाम लगाता है तो इसी सड़क से होकर लोग श्रीनगर से जियांय छोटपुर गांव की तरफ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जहां पर अंडर ग्राउंड ब्रिज पास हुआ है वहां बारिश का पानी छह माह तक जमे रहता है। ग्रामीण जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हंगामा करने वालों में विनोद यादव, राम जन्म यादव,विनोद कुमार श्रीवास्व, परमेश्वर मांझी, रमेश मांझी, दिनेश कुमार, जमील अहमद, संजय कुमार पड़ीत, रहमत अली आदि ग्रामीण मौजूद थे। आरपीएफ एसआई परमेश्वर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। जहां अंदर ग्राउंड रास्ता बना रहा वहीं काम शुरू हो गया है।