सिवान :बड़हरिया की घटना अफसरशाही की देन : माले
#परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : बड़हरिया के महिला प्रमुख सुबुक तारा खातून के साथ बीडीओ द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव नैमुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह अफसरशाही की देन है। उन्होंने कहा कि प्रमुख और बीडीओ के साथ टकराव हमेशा ही अखबारों में रहती है। खासकर महिला प्रमुख और जनप्रतिनिधियों के साथ खासकर ऐसी घटनाएं सुनने में आती रहती हैं। आंदर और मैरवा में बीडीओ और प्रमुख
के साथ घटनाएं हो चुकी हैं जो काफी निंदनीय है। उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण की ढोंग रचने वाली प्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने वाले बीडीओ के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को यदि रोकना तथा क्षेत्र के विकास करना हो तो जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को रोकना होगा। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
———————-




Recent Comments