आज्ञा मठिया गांव में मासूम के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
# शौच के लिए बहन के साथ गांव के बाहर गयी थी मासूम

प्रवेज़ अख्तर/सीवान.
जिले के गोरेयाकोठी थाने के आज्ञा मठिया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है. जहां महादलित तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बच्ची को इलाज के लिए गोरेयाकोठी सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. वहां गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है. जहां वह इलाजरत है. घटना को गांव के ही रमेश यादव ने अंजाम दिया है. आरोप है कि वह मासूम को जबरन उठा लिया और रेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने बहन के साथ शौच के लिए गयी थी. जहां से रमेश ने उसे जबरन उठा लिया और बलात्कार किया. इसकी सूचना जब बच्चों ने दिया तो घरवाले दौड़कर पहुंचे तो बच्ची के शरीर से लगातार रक्त स्राव हो रहा था और वह बेसूध पड़ी थी. बच्ची के पिता के बयान पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोषी किसी भी शर्त पर नहीं बचेगा.