मोतिहारी :-घोड़ासहन मे एसपी के निर्देश पर नष्ट की गई सैकड़ों बोतल शराब
एसपी के निर्देश पर घोड़ासहन थाना में रविवार को जब्त शराबों को नष्ट करने का अभियान चला। इस दौरान सीओ उदय शंकर मिश्र की देखरेख में सैकड़ों नेपाली, देसी व कुछ विदेशी शराब की बोतलों को खोलकर जमीन में बहा दी गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि इस दौरान 162 बोतल नेपाली देसी सौंफी तथा 8 बोतल अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। मौके पर सीओ व प्रभारी थानाध्यक्ष के अलावे जितना थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व पुलिस जवान शामिल थे।
साभार देशवाणी