⏭अमित की बढ़ती दिलचस्पी व सक्रियता ने राजनीतिक पारा को दिया बढ़ा।
⏭दैनिक खोज खबर झारखंड ब्यूरो प्रमुख रितुराज की रिपोर्ट:-
जरमुंडी कांग्रेस पार्टी में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए डॉक्टर अमित झा आप पार्टी के नए और पुराने दिग्गजों से मिलने का सिलसिला चल पड़ा है बीते शुक्रवार को अमित की मुलाकात संयुक्त बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा से उनके निजी आवास पर पटना में हुई हलाकि यह मुलाकात को अमित शिष्टाचार मुलाकात की संज्ञा देते हैं.
लेकिन राजनीतिक हलकों में इसके मायने कुछ और निकलकर के सामने आ रहे हैं इस मुलाकात में अपने पुराने पारिवारिक संबंधों पर चर्चा करते हुए अमित ने कहा कि डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा हमारे दादा जी के अभिन्न मित्र थे इसके अलावा सियासत के कठिन डगर पर कैसे अपने कारवा को आगे बढ़ाया जाए इस पर भी डॉक्टर मिश्रा के साथ अमित की चर्चा हुई साथ ही उन्हें बासुकीनाथ आने का भी निमंत्रण दिया इस प्रकार जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में अमित की बढ़ती दिलचस्पी व सक्रियता ने राजनीतिक पारा को बढ़ा दिया है




Recent Comments