फोटो: रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा अधैड़ का शव


शव को ले चर्चाओं का बाजार गर्म,जीआरपी ने शव को लिया कब्जे में
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के रानीबाग बाग बाजार ऑउटर सिंगलन के समीप रेलवे ट्रेक पर रविवार की शुबह एक 55 वर्षीय अज्ञात अधैड़ का शव मिला है। धड़ पटरी किनारे पड़ा है वही सर गायब है।
जैसे ही लाश होने की सुचना स्थानिय लोगों को लगी तो देखने वालों का भीड़ उमड़ पर लेकिन शव की निख्यात नही हो पाई है। वही सर नही रहने से मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कोई अधैड़ द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहा है तो कोई इसे हत्या। वही मानसी रेल पुलिस शव को दोपहर बाद अपने कब्जे में ले निख्यात हेतू सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रखी लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पा रही है।
वही रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जॉच प्रताल की जा रही है पर शर की शनाख्त नहीं हो पाई है । प्रथम दृष्टीया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है हो सकता है कि धड़ से अलग हुये सर को कोई जानवर उठा ले भाग गया हो फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।