बकाया राशि भुगतान को लेकर तोशिबा ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय में हुई महिलाओ के साथ अभद्रता
दैनिक खोज ख़बर के लिए झारखंड से रितुराज की रिपोर्ट:-साहिबगंज सीवरेज नेटवर्क का निर्माण कार्य करा रही तोशिबा ग्रुप ऑफ कंपनी के कार्यालय के बाहर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई तथा बकायेदारों एवं यू०ई०एम० के प्रोजेक्ट मैनेजर ज़ियाउल्लाह खान के बीच भारी तू तू मैं मैं हुई जिसमे दो लोग बुरी तरह घायल हुवे है, स्थानीय लोगो तथा बकायेदारों के अनुसार यू०ई०एम० कंपनी से कथित तौर से पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर जमशेदपुर की शिवा कंस्ट्रक्शन एंड कम्पनी काम करवा रही थी जिसमे बकायेदारों ने कार्य किया था|
वही इस मामले पर बकायेदारों ने जासूसी विधान टाइम्स के प्रदेश संवाददाता रितुराज को बताया कि शिवा कंपनी ने कई लोगो का रुपया बकाया रखा है तथा बकाया रुपया लेने यू०ई०एम० के कार्यालय गए थे। बीते जनवरी माह से सभी बकायेदारों को बरगलाते हुवे बकाया रकम देने हेतु बार बार समय दिया जा रहा था लेकिन बकाया रकम नही दिया जा रहा था। इधर जब सभी बकायेदारों ने एकजुट होकर कंपनी का कार्यालय घेरा तो कंपनी के पक्ष में मकान मालिक एवं कंपनी के चौकीदार बकायेदारों पर उलझ पड़े|
उधर महिला बकायेदारों का कहना है कि बकाये रकम की मांग को लेकर जब आफिस गए तो कर्मचारियों द्वारा अभद्रतापूर्वक बात किया गया , इसका विरोध करने पर बिबाद काफी बढ़ गया और कर्मचारियों द्वारा हाथापाई सुरु कर दिया गया तथा नौबत मारपीट पर आ गई।
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत करवाया , वही थाना प्रभारी के द्वारा समझौता कराया गया जिसमें बकाया राशि का भुगतान 15 दिनों के अंदर करने का निर्णय लिया गया, अगर 15 दिनों के अंदर भुगतान नही होता है तो यू०ई०एम० के प्रोजेक्ट मैनेजर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आस्वाशन दिया गया। इस मामले पर शिवा कंस्ट्रक्शन एंड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि करोड़ों रुपये का सिवरेज नेटवर्क कार्य करने के वाबजूद जुडको से पैसा मिल जाने पर भी यू०ई०एम० के प्रोजेक्ट मैनेजर ज़ियाउल्लाह खान के द्वारा राशि का भुगतान नही किया जा रहा है, जिससे बकायेदारों के परिवार के भरण पोषण में काफ़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।




Recent Comments