सावन और तीसरी सोमवारी पर शिल्हौरी मंदिर पहुंचे हजारों श्रधालुओ के जय शिव के नारे से गूंजा नगर और शिवालय
मढ़ौरा (सारण)

स्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही I अहले शुबह से लोग नजदीकी शिवालय में पहुच कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन किए और बिल्वपत्र ,भांग,धतूरा दूध से जलाभिषेक किया I
सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध शिल्हौरी शिलनिधि मंदिर में शिव भक्तो की भीड़ जुटती रही I नगर के तकिना से पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी राय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों का दल मंदिर पहुंच का जलाभिषेक किया I लोगों के दल को सुविधा उपलब्ध करने में संजय ठाकुर,चेनेश्वर राय, जनक राय, सुनील राय, अखिलेश राय, रघुवंश राय सहित अन्य सक्रीय रहे I मंदिर में शुबह से दोपहर बाद तक महिला और पुरुष मंदिर पहुचते रहे और पूजा अर्चना में तल्लीन रहे I मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार तीसरी सोमवारी पर करीब 70 हजार शिवभक्तों ने शिल्हौरी के शिव जी को जलाभिषेक कर अपनी शुख समृधि का आशीष मांगा I
इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही जहा अनुमान के अनुसार 20 हजार लोगों ने शिव को जलाभिषेक किया I

ロभीड़ बढ़ी तो चेन स्नेकर भी हो गए सक्रिय –
तीसरी सोमवारी पर शिल्हौरी मंदिर में जुटी अधिक भीड़ और प्रशासन की उदासीनता का लाभ चेन स्नेकर ने भी खुद उठाया I गर्भगृह और मंदिर परिसर से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के चेन और मंगलसूत्र गायब हुए I मुख्यमंत्री के मढ़ौरा कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन विधि व्यवस्था और सुरक्षा में लगी रही I इधर इस मौके का लाभ चेन स्नेकर ने पूरा पूरा उठाया और कई स्राधालू के गले से सोना का चेन और मंगलसूत्र उड़ा दिए I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण