ग्रामीण विकास मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति का छपरा मेंं किया समीक्षा बैठक
छपरा : सोमवार को स्थानीय समहरणालय सभागार मेंं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा सरकार के संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी.उप विकास आयुक्त रौशन कुमार कुशवाहा ने ग्रामीण विभाग की योजनाओं की एक-एक कर कार्य प्रगति की जानकारी देते हुये बताया की ग्राम सभा से स्वीकृत कराकर आवेदन प्राप्त किया गया है.जिसपर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
इंदिरा आवास के पूर्ण होने योग्य आवास को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश विभागीय मंत्री श्रवण कुमार द्वारा दिया गया एवं वैसे आवास जो पूर्ण नहीं करायें जा सकते है उनका सूची भई मुख्यालय को भेजने के लिये निर्देशित किया.पूर्व मेंं क्लस्टर मेंं जो आवास बने है .उनकी स्थिति अच्छी नहीं है, उसकी भी सूची बनांए.सरकार उसपर भी पुनः बिचार करेगी.जिनके आवास आपदा मेंं विनष्ट हुआ है, उनका सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.उनके भी पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी.बैठक मेंं सांसद आदर्श ग्राम , मनरेगा , आंगनबाड़ी , स्वछता अभियान सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई । बैठक मेंं जिलाधिकारी , डीडीसी के अलावे विभागीय अधिकारी औऱ जीविका के कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments