डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पुरुषोतमपुर गाँव से स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब जब्त किया है ।

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे पुरुषोत्तमपुर गाँव से शिवबहादुर राय के गुमटी के बगल जंगल से 10 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है । वही मौके से धंधेबाज फरार हो गए । फरार धंधेबाज शिवबहादुर  राय , बुटन राय , उमा राय एवं राजा राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर   कार्यवाई की जा रही है ।