डोरीगंज मे दो बालू लदें ट्रक एवं एक नाव जप्त , एक चालक सहित दो गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के मशान घाट से एक बालु लदा नाव एवं मुसेपुर बंगला से दो बालु लदें को स्थानीय पुलिस ने जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे मशान घाट से एक बालु लदा नाव एवं मुसेपुर बंगला से दो बालु लदें ट्रक को जप्त किया गया है वही मौके से एक ट्रक के चालक सिंगही गाँव निवासी मुक्ति राय एवं खलासी कन्हाई राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही पुलिस को देख मौके से एक ट्रक का चालक फरार हो गया ।
दोनो ट्रक एवं नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।