समरानियां:महिलाओ ने प्रदर्शन कर बंद कराई शराब की दुकान

फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 18 मई । समरानियां कस्बे में बिक रही अवैध शराब को लेकर महिलाये लगातार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अवैध शराब का सिलसिला है की थमने का नाम नही ले रहा। ग्राम फरेदुआ, गदरेटा की लगभग सेंकडो महिलाये अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन करने पुलिस चौकी पर पहुची और अपनी आपबीती चोकी प्रभारी हरवीर सिंह को बताई। ग्राम फरेदुआ की फूलवती , सोमती, रामकली, चंद्रवती, आदि सेंकडो महिलाओ ने बताया की अवैध शराब के चलते ग्रामीण क्षेत्र नशे की लत में डूबता जा रहा है।  जिसके चलते उनको आये दिन मारपीट का  शिकार होना पड़ता है। वही महिलाओ ने चोकी प्रभारी हरवीर सिंह को एस एच ओ केलवाडा के नाम अवैध शराब को बंद कराने का ज्ञापन सौपा।
जगह जगह बिक रही शराब
महिलाओ ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में जगह -जगह  24 घंटे शराब की बिक्री की जा रही है। सभी ग्रामो में छोटी छोटी दुकानों पर अवेध रूप से शराब बेचीं जा रही है। 
महिलाओ ने बंद कराई दुकान 
अवैध शराब से आक्रोसित महिलाये ग्राम फरेदुआ की दुकान पर जा पहुची। आक्रोसित महिलाओ को देखते हुए सेल्समेन दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। उसके बाद महिलाये दुकान के बाहर ही बैठ कर प्रदर्शन करने लगी । 
रेट-लिस्ट लगाने की मांग 
प.स. सदस्य हरिसिंह मेहता ने बताया की दुकानदारो द्वारा मनमर्ज़ी रेट में शराब बेचीं जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण गरीबो का शोषण किया जा रहा है। अगर 10 बजे से पहले और रात के 8 बजे के बाद अगर कही भी अवेध रूप से शराब बेचीं जाती है तो उसके ऊपर ठोस रूप से कार्यवाही की जायेगी ।