भरतपुर: सुजान गंगा में तैरता मिला युवक का शव
राकेश फौजदार 
भरतपुर 28 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की सुजान गंगा नहर से कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक के तैरते शव को बरामद किया है।मृतक की पहचान गोपालगढ मोहल्ला निवासी दुर्गाप्रसाद के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है जो गुरुबार से ही घर से लापता था और घर वापस नहीं आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शवपरिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक शराब पीने का आदि बताया जा रहा है।