सारण :सरेया रत्नाकर में मृतक के बच्चों के शिक्षा के लिए पूर्व विधायक ने दिए 10 हजार का चेक
तरैया:12/05/2018:
सरेया रत्नाकर निवासी मृतक दिलीप साह के विधवा पत्नी हेवान्ती देवी को उनके बच्चों के शिक्षा के लिए पूर्व विधायक जनक सिंह ने दस हजार रुपये का एक चेक शनिवार को दिया है।ज्ञातव्य हो कि सरेया रत्नाकर दिलीप साह की हत्या उसी के गाँव का एक व्यक्ति गाड़ी पर नही बैठाने के कारण चाकू मारकर कर दिया था।मृतक के परिजनों से पूर्व विधायक शनिवार को मिलकर बच्चों के शिक्षा के लिए दस हजार का आर्थिक मदद किया।उक्त मौके पर जोगिन्द्र सिंह कुशवाहा,उपेन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।