सारण : विधायक ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
अमनौर /सारण

स्थानीय विधायक शत्रुधन तिवारी उरफ चोकर बाबा ने कहा नीतिश कुमार व सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार की सरकार पूरे सूबे में विकास का परचम लहरा रही है. उक्त बातें अमनौर के एसएच 104 भेल्दी रोड स्थित अमनौर शेखपुरा डीह गांव में ग्रामीण टोला सड़क संपर्क निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास के दौरान स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार के विकासात्मक कदम से हर -गांव हर गली में विकास की रौशनी से चकाचौध हो रही है. जहां सड़के,बिजली ,स्वास्थ्य ,शिक्षा व स्वच्छ पेयजल की सुविधाओं से आम लोगों लैश किया जा रहा है मालूम हो कि उक्त निर्माण हो रही सड़क मुख्य पथ से 600 मीटर शेखपुरा प्राईमरी स्कूल तक बनाया जाना है. जिसका निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने नारियल फोरकर किया. विधायक श्री चोकर बाबा को माने तो अमनौर विधान सभा क्षेत्र में 21सड़कों की निर्माण कराया जाएगा. उक्त मौके पर संवेदक दरोगा प्रसाद राय ,मुखिया पति बसंत सिंह,मुखिया बिजय माझी,बिपिन राय ,अयुब मियां, सोनू सिंह, शैलेन्द्र कुमार ,अमरेन्द्र कुमार , ओमप्रकाश सिंह ,यदुवंश सिंह , मिश्री लाल राय , महेश मिश्रा ,अमर कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे.




Recent Comments