शांति व्यवस्था के लिए गठन हुआ है मोर्चा: बलियावी
# तरवारा बाजार में हुआ भब्य स्वागत

#परवेज अख्तर /सिवान :
जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित कौमी इत्तेहाद मोर्चा में शिरकत करने पटना से सिवान आ रहे राज्य सभा के पूर्व सांसद सह वर्तमान विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी का भव्य तरीके से मोर्चा के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी के नेतृत्व में तरवारा बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बलियावी ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था एवं भाइचारे की स्थापना के लिए कौमी इत्तेहाद मोर्चा का गठन हुआ है। इस मौके पर रहमतुल्लाह अंसारी, मौलाना हामिद रजा, मौलाना अब्दुल हमीद, मौलाना अब्दुल हसीब, मौलाना अबुलैस, मुर्तजा अली कैसर, लालबहादुर कुमार, लालजी साह, मो. आलम,इस्लाम अंसारी, अकबर अली, ग्यासुद्दीन साईं, फुल मोहम्मद, हसनजान अंसारी, शमीउल हक समेत कई लोग शामिल थे।
——————-




Recent Comments