दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
समकालीन अभियान के तहत कल साठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर मोड़ से नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि कल गस्ती के दौरान तीन व्यक्तियों की संदेहास्पद स्थिति पर रोक कर पूछताछ की गई. जिसमें उनके शराब के नशे में होने की शंका होने पर मेडिकल जांच कराया गया .जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई तत्पश्चात श्याम सुंदर पटेल ,सीताराम महतो, भिखारी सहनी को थाना कांड संख्या 78/18 दर्ज कर जेल भेजा जा रहा.