सारण :तरैया के देवरिया गांव पहुंची केंद्रीय टीम,विकास कार्यो का किया निरीक्षण
#ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित है प्रखण्ड का देवरिया गाँव


तरैया:27अप्रैल 2018:
#सुरभि तिवारी /तरैया :ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गाँव देवरिया में शुक्रवार को केंद्रीय टीम पहुँची और केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यो का समीक्षा किया।केंद्रीय टीम के सदस्य सुनील कुमार महतो ने बताया कि छपरा जिले के 10 प्रखण्ड में 11 गाँव ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित है।जहाँ केंद्र सरकार की योजनाओं के विकास कार्य का 100% लाभ ग्रामीणों को मिले यह सुनिश्चित करना है।टीम ने स्वस्थ्य विभाग से कालाजार टीकाकरण एवं स्वस्थ्य संबंधित टीकाकरण के बारे में पूछा जवाब में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि दरवरिया गाँव मे 100% टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है।विधुत विभाग से ग्रामीण विधुतीकरण के बारे में पूछा गया।पीएनबी बैंक के मैनेजर से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गये खातों के बारे में जानकारी लिया।इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिए गये निःशुल्क कनेक्सन के बारे में जानकारी लिया।केंद्रीय टीम के सदस्य ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गाँव मे सात योजनाओं को पूर्ण रूप से धरातल पर उतरना है।टीम में शामिल अग्रणी जिला प्रबंधक एपी गुप्ता और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक अजित कुमार राय ने ग्रामीणों को बताया कि सभी लोग बैंक में खाता खोलवाये और 12 रुपया प्रतिवर्ष देकर जीवन बीमा का लाभ उठाये।बीमा के बाद दुर्घटना में मृत्यु होने पर बैंक लाभुक को दो लाख रुपया देगी।तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के खाताधारी 330 रुपया वार्षिक शुल्क अपने खाता से देकर अपन बीमा करा सकते है।इसमें मृत्यु के बाद मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये मिलेंगे।खाताधारी कुल 342 रुपया देकर दोनों योजनाओं का लाभ उठा सकते है।उक्त मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद,विधुत जेई धर्मवीर कुमार व अन्य मौजूद थे।
*दलित महिलाओं को मिला निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन*
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गाँव मे इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी द्वारा निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दलित महिलाओं को निःशुल्क कनेक्शन और चुल्हा दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय टीम के सदस्य सुनील कुमार महतो ने दलित महिला माला देवी को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन और गैस चुल्हा देकर किया।उक्त मौके पर एजेंसी संचालक रविन्द्र सिंह, सोनू कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
*आज देवरिया में मानेगा ग्राम शक्ति दिवस*
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित दरवरिया गाँव मे शनिवार आज 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति दिवस मनाया जायेगा।इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम शक्ति दिवस के तहत स्वस्थ्य विभाग,बिजली विभाग,बैंक एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।जिसमे इस गाँव के विकास की समीक्षा की जाएगी।
सारण :तरैया के देवरिया गांव पहुंची केंद्रीय टीम,विकास कार्यो का किया निरीक्षण




Recent Comments