सारण :सदर मे भिखारी चौक से मुसेपुर तक बना मानव श्रृंखला-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
श्रृंखला पर ठंढ़ का भी दिखा असर-:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज -:
“””””””””””
बिहार के लिए 21 जनवरी, 2018 का दिन खास रहा शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन मे एक बार फिर सड़को पर लोग एक दूसरे का हाथ थामे साथ साथ सड़को पर नजर आए। ठंढ़ के असर भी देखने को मिला । ठंढ़ के कारण पर्याप्त मात्रा मे लोग इस श्रृंखला मे नही दिखे । जगह जगह श्रृंखला मे खालीपन भी दिखा । श्रृंखला मे पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी नगण्य दिखी ।
सुबह 7 बजे से ही विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो मे छात्र छात्राओ का हुजूम एकत्रित होना शुरू हो गया जहाँ से पूर्व तैयारी के साथ विद्यालयो के शिक्षक छात्र छात्राओ के साथ अपने निर्धारित रूट पर पहुँच ऐतिहासिक इस अभियान का हिस्सा बने ।
वही सुरक्षा व्यस्था की मानिटरिंग मे सदर एसडीओ चेतनारायण राय डीएसपी अजय कुमार सिंह बीडीओ विनोद आनंद तथा सदर सीओ विजय कुमार सिंह आदि पदाधिकारियो का दौरा जारी रहा जिसके दौरान दफ्तरपुर के समीप कतारो मे खड़े उ0 म0 वि0 मानुपुर जहाँगीर व म0 वि0 दफ्तरपुर के छात्र छात्राओ के बीच एसडीओ चेतनारायण राय के द्वारा प्रति छात्र एक- एक बिस्किट पैकेट का भी वितरण किया
सदर बीडीओ विनोद आनंद के अनुसार सदर मे भिखारी चौक से मुस्सेपुर के बीच करीब 25 हजार लोग गौरशाली इस महाभियान का साक्षी बने वही इस अभियान मे बड़े बुजुर्ग व आम लोगो की हिस्सेदारी पिछले साल की शराबंदी के मुकाबले नदारद दिखी जिसमे विभिन्न सरकारी व गैर शिक्षण संस्थानो के स्कूली छात्र छात्राएँ ही नजर आए ।
वही इस इस अभियान को लेकर कुछ राजनीतिक जानकारो की राय मे इसका प्रमुख कारण विपक्षी पार्टियो की नाराजगी भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है ।




Recent Comments