थावे/गोपालगंज:- डीएवी पब्लिक स्कूल थावे के प्रांगण में सभी बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से विभिन्न त्योहारों को कैसे मनाया जाता है इसके बारे में प्रस्तुतीकरण किया । दीपावली भैया दूज गोवर्धन पूजा छठ पूजा कैसे मनाया जाता है गीत और संगीत के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर के उसके महत्व और पर्व को कैसे बनाते हैं इसके बारे में जानकारी प्रदान की। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक बी एन दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी ललन सिंह एसएन तिवारी मिथिलेश कुमार ,सुभाष बहादुर, रुचि बरनवाल ,अमोद कुमार चौबे, संगीत शिक्षक पंकज आनंद, अजीत पाठक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
विद्यालय मैं दीपावली छठ और भैया दूज पर्व के हमें प्रदूषण से कैसे नुकसान पहुंचता है इसके बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। पटाखों के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया और कैसे हमारी संस्कृति और पर्व मनाए जाते हैं इसके प्रति भी जागरूक किया गया इसके पूर्व कल प्रातः कालीन सभा सभा में बच्चों को शपथ के माध्यम से पटाखों के प्रयोग से बचने और पटाखों का पर्यावरण पर पड़ने वाली प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।