सारण :डोरीगंज मे दो बालू लदी नाव जप्त -:
*”””””””””””””””””””””””””””””””””””*
डोरीगंज-:
“””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी घाट के सामने गंगा नदी से दो बालु लदे नाव को जप्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया की मोटर बोट से जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती एवं एस आई कपीलदेव राम के साथ नदी मे गश्ती के क्रम मे तिवारी घाट के सामने से दो बालु लदी नाव को जप्त किया गया ।
पुलिस को देख मौके से दोनो नाव के चालक एवं मजदूर नाव छोड़ नदी मे कुद कर फरार हो गए ।
दोनो नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।