सारण :हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

परसा-प्रखंड के अलग अलग स्थानों पर होली के पूर्व होली मिलन समाहरोह हर्षोलास पूर्वक मनाया गया।पीएन कॉलेज परसा में प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम के नेतृत्व में कॉलेज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रो डॉ संजय सिंह संजय कुमार राय छात्र संघ के अध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार राय भाजपा अध्यक्ष तूफान सिंह अनिल तिवारी आदि शिक्षक छात्रो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया।वही प्रत्येक साल की भाति इस साल भी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ धर्मबीर कुमार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में कैसेट भोजपुरी लोकगीत गायक राकेश राशिला के होली गीत और जोगीरा का भरपूर आनंद उठाया।होली मिलन कार्यक्रम में बीएओ सत्यनारायण राय द्वारा हिंदी होली गीत की प्रस्तुति किया गया।कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया।तथा पुआ पकवान का आनंद लिया।मिलन समारोह में सीओ राम भजन राम पीओ विनोद प्रभाकर बिसीओ उदय गुप्ता मकेर सीओ मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह प्रभात दुबे लाल बाबू सिंह बाबू लाल सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह बीडीसी भोला सिंह डब्लू गुप्ता आदि शामिल थे।जबकि नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ सब्जी मंडी में स्वर्णकारों ने रामजी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में होली मिलन समाहरोह का आयोजन किया गया।अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया।विजय गुप्ता रौशन कुमार सोनी पुष्कर प्रसाद राजेन्द्र साह हरेन्द्र प्रसाद मुकेश कुमार राजेश गुप्ता आदि शामिल थे।