सारण :वृक्ष काटने के आरोप में तीन गिरफ्तार , एक फरार
—————————————————————–
#बन रक्षक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ———————————————————————–
#देवेन्द्र कुमार सिंह
रसूलपुर
स्थानीय थाना पूलिस ने शिशम के बृक्ष काटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।गिरफ्तार लोगों के घर से पूलिस ने शिशम के सात बोटे भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार तीनों लोग क्रमशः छोटे उर्फ अंड़ा,मनोज कुमार सिंह, व रत्नेश कुमार सिंह उर्फ नुतुन बताया जाता है जबकि ब्रजेश कुमार सिंह पूलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा ।एकमा के बन रक्षक बिश्वजीत तिवारी के बयान पर स्थानीय थाने में चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि चारों आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गाँव निवासी हैं जो नवादा व चनचौरा के बीच नहर पर लगे शिशम के बृक्ष काटकर अपने घर पर रखे थे।




Recent Comments