लकड़सूंधा पकड़ाने की अफवाह पर देखने को थाना में उमड़ा भीड़

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा)से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बख्तियारपुर थाना के तरियामा पंचायत स्थित तूर्की नढ़ैया मुसहरी से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक बच्चा  चोर को आठ महादलित बच्चे को बहला-फुसला कर ले जाने के क्रम में रंगेहाथ पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। 
बाद में बख्तियारपुर पुलिस को मामले की सुचना देने पर थाना से पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना लाया।

बच्चा चोर

घटना के संबंध में स्थानिय ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति टोले के कुछ बच्चे को एकित्र कर चॉकलेट व लेमन बांट रहा था महादलित टोले के दर्जनों बच्चे उसके पीछे पीछे जाने लगा। गांव से कुछ दुरी पर बच्चों को ले जाने के क्रम में गांव के कुछ लोग यह देख लिया। जिसपर उसे पकड़कर पुछताछ की पर वह अपना नाम व पता बदलकर-बदलकर बताने लगा जिसपर ग्रामीणों को विश्वास हो गया कि यह बच्चा चोर है और गांव के बच्चे को बहला फूसला कर कहीं ले जा रहा  है। वही कुछ लोगों ने उस चोर की भेष भूषा देखकर लकड़सूंधा की अफवाह उड़ा दी। 
जैसे ही लकड़सूंधा पकड़ाने की अफवाह उड़ी सैकड़ों ग्रामीणों ने उसे पकड़ जमकर धुनाई कर थाना को खबर कर दी।
वही बख्तियारपुर पुलिस चोर को हिरासत में ले उसके बरामद बच्चों को थाना ले मामले की जांच की।
चंगूल से मुक्त बच्चों में सभी महादलित परिवार के बच्चे शामिल है जिसमें पिंकी कुमारी( 7) दीपक  कुमार (5) ,द्रुवल कुमार (4 )पिता अर्जून सादा ,रानी कुमारी (6), चंचल कुमार (4 )पिता राजकुमार सादा ,सवरी कुमारी (4), सरिता कुमारी (3 )पिता घूरन सादा ,सागर कुमार (5) पिता कुसो सादा शामिल है। 
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि यह पुरी तरह चाईल्ड ट्रेफिंकिंग का मामला है। गिरफ्तार चोर  मदन सादा पिता शीतल सादा सौरबजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी है। चाईल्ड लाईन सहरसा के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर,गिरफ्तार चोर को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही जैसे ही लकड़सूंधा पकड़ाने की अफवाह उड़ी बख्तियारपुर थाना में उसको देखने को लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। खास करके महिला व बच्चे उसके लकड़सूंधा की एक झलक पाने को थाना के गेट पर खड़ी रही।