अवतारनगर मे आलु के बोरे के निचे छिपाकर ले जा रहे एक ट्रक से 592 कार्टून अंग्रेजी शराब जप्त , चालक खलासी गिरफ्तार-:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज/सारण
“”””””””””
एक ट्रक मे आलू लदी बोरो के नीचे भारी मात्रा मे छुपाकर दिल्ली से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप अवतारनगर थानाक्षेत्र के हसकरी मंदिर के समीप से स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है जिसके दौरान मौके से पुलिस ने ट्रक के चालक व खलासी को भी गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक सूचना के बाद बरामद शराब लदी ट्रक शुक्रवार की देर रात हसकरी मंदिर के समीप पकडी गई जिसके दौरान सामने पुलिस को देख चालक व खलासी के द्वारा गाड़ी से नीचे कूद भागने की भी कोशिश की गई किन्तु तत्परता दिखाते हुए पुलिस के द्वारा दोनो को मौके पर ही दबोच लिया गया पकड़ा गया चालक गुरूवेन्द्र सिह व खलासी सुन्दर सिह दोनो पंजाब प्रान्त के अमृतसर जिले के निवासी बताए जाते है जिन्हे गिरफ्तार कर ट्रक के साथ अवतारनगर पुलिस थाने ले आई जहाँ गाड़ी की अनलोडिग के दौरान राॅयल स्टेग 375 एमएल बोतलबंद शराब की 246 कार्टून व 180 एमएल के 346 कार्टून कुल 592 कार्टून अंग्रेजी शराब की पेटियाँ बरामद हुई जिसके ऊपर 90 पैकेट आलू की बोरियाँ लदी थी जिसके नीचे शराब के इस जखीरे को को छुपाकर लाया जा रहा था ।
पुलिस की पूछताछ के दौरान चालक व खलासी ने बताया है कि अपनी जानकारी मे वह आलू के बोरे लोड कर दिल्ली से चला था जिसे एक मोबाइल न0 दिया गया था जिसके आधार पर उसे शराब की अनलोडिग करनी थी
वही शराब बरामदगी की दिशा मे पुलिस को मिली इस सफलता पर अवतारनगर थाना परिसर मे देर शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सारण के पुलिस कप्तान हरकिशोर राय ने मीडिया को बताया कि चालक के द्वारा दिए गए मोबाइल न0 के आधार पर पुलिस इस रैकेट मे शामिल कारोबारियो की तलाश कर रही है ।




Recent Comments