सारण :विधायक ने नल-जल योजना का किया शुभारंभ

मढौरा /सारण
स्थानीय प्रखंड के ओलहंपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में विधायक ने नल जल योजना का विधिवत शुभारम्भ कराया । विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा की मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत योजना का कार्य पूरे प्रखंड क्षेत्र मे युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ।

इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रो को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो जायेगी । स्वस्थ शरीर के लिये शुद्ध जल आवशयक है । प्रदूषित जल सेवन से कई बीमारियाँ जनित हो जाती है । मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजनाओ पर चर्चा करते हुये कहा की राजद के साथ बनी बिहार मे महागठबन्धन की सरकार का यह योजना है । इस मौके प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय, मुखिया संजू देवी , दहारी राय , ललन राय , विनय कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।




Recent Comments