सिवान :बीडीओ पर हमला निंदनीय कृत्य, जल्द हो हमलावरों की गिरफ्तारी – शिक्षक संघ
परवेज़ अख्तर/सीवान
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरुखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह ने बड़हरिया बीडीओ पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसे कृत्य की इजाजत नहीं दी जा सकती।बीडीओ पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।अगर ऐसे ही होता रहा तो कोई भी सरकारी कर्मचारी काम करना ही नहीं चाहेगा।
श्री सिंह ने सुशासन की सरकार और स्थानीय विधायक की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये कैसा महिला सशक्तिकरण है जहां पर नये-नये पदधारक पैदा हो गये हैं।आखिर मुखिया पति,सरपंच पति,प्रमुख पति कोई विशिष्ट व्यक्ति हैं जिन्हें आधिकारीगण बैठक में भाग लेने देते आ रहे हैं।एकाध जगहों को छोड़ कर अधिकांश जगहों पर महिला जनप्रतिनिधि नाम की हैं।ना तो आम सभा हो रहा है और ना ही कोई भागीदारी।यहां तक कि ये विशिष्ट पति सरकारी कागजातों पर हस्ताक्षर भी स्वयं कर देते हैं।इसकी जांच होनी चाहिए तथा अभी तक इसकी अनुमति देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भी कारवाई होनी चाहिए।तभी जाकर सही अर्थों में महिला सशक्तिकरण भी होगा और ऐसे हमले भी रूकेंगे।