नेपाल राष्ट्र से निकली श्रीश्याम गुणगान पदयात्रा का इटियाथोक में पुलिस की मौजूदगी में हुवा स्वागत व अभिनंदन

प्रदीप पांडेय
गोंडा 19 दिसंबर।
नेपाल राष्ट्र से शुरू होकर खाटू श्याम मंदिर राजस्थान को निकली श्रीश्याम गुणगान पदयात्रा का इटियाथोक कस्बे मे मुख्य चौराहे पर गुरुवार शाम को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बाजारवासियों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
बता दे कि श्रीश्याम भक्त मंडल बढ़नी कृष्णानगर नेपाल राष्ट्र से 16 दिसंबर 2019 को प्रारंभ हुई श्रीश्याम गुनगान पदयात्रा बलरामपुर जनपद होते हुए गुरुवार शाम को इटियाथोक बाजार के हनुमान मंदिर चौराहे पर पहुंची। यहां पर इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तोमर, प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार दुबे, व्यापार मंडल के पदाधिकारी महेंद्र कुमार जैन व बबलू जैन, अंकित जैन सहित उपस्थित सैकड़ों श्याम भक्तों ने पदयात्रा में शामिल अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन एवं वंदन किया। इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोग खाटूश्याम के जयघोष के साथ स्टेशन रोड होते हुए इटियाथोक बाजार भ्रमण किये तत्पश्चात व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन के निवास पर विश्राम एवं जलपान हेतु रुके। रात्रि भर यही पर भजन कीर्तन का आयोजन होगा फिर अगली सुबह यात्रा आरम्भ होगी।
मिली जानकारी के अनुसार श्री श्याम गुणगान पद यात्रा श्री श्याम मंदिर कृष्णा नगर नेपाल से 16 दिसंबर 2019 को प्रारंभ होकर खाटू श्याम जी मंदिर राजस्थान 17 जनवरी 2020 को पूरी होगी। लगभग 1000 किलोमीटर की पदयात्रा विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, भरतपुर एवं जयपुर के रास्ते श्री श्याम प्रभु के श्री चरणों तक पहुंचेगी।




Recent Comments