परवेज अख्तर /सिवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :प्रखंड के पड़ौली सहटोला आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश रंजन के निर्देश पर एएनम बेबी देवी, आशा कार्यकर्ता शिवकुमारी देवी, आंगनबाड़ी सेविका आशा देवी, स्वास्थ्य प्रबंधक राम लक्ष्मण दास, प्रधान सहायक रंजन कुमार ने दर्जनों गर्भवती प्रसूति कुपोषित महिलाएं एवं बच्चों के अलावा नौनिहाल बच्चों को टीका लगाया। मौके पर हेल्थ केयर इंडिया के प्रबंधक अभिषेक सिंह,
पर्यवेक्षिका आरती कुमारी आदि उपस्थित थे।